अभियान: अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई तेज, तीन ट्रैक्टरों जब्त
प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। परवेजाबाद में बालू लदे तीन ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई, जबकि लालापुर थाना क्षेत्र के मनकामेश्वर रोड पर बालू लदे एक अन्य ट्रैक्टर को पकड़ा गया। अलग-अलग स्थानों पर हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में बालू परिवहन को लेकर प्रशासन की सक्रियता सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, परवेजाबाद में बालू लदे तीन ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बारा थाना प्रभारी संजय राय मौके पर मौजूद रहे। वहीं, मनकामेश्वर रोड पर बालू लादकर ले जाए जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम बारा अर्पित कुमार, खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी और लालापुर थाना प्रभारी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम
खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी से बातचीत में बताया गया कि बालू लादकर ले जा रहे ट्रैक्टरों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और खनिजों के नियम विरुद्ध परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की नजर
बारा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई के बाद अवैध बालू परिवहन का मामला चर्चा में है। प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य नियमों का उल्लंघन कर खनिजों का परिवहन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना है।
अब देखना होगा कि इस अभियान के जरिए क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर कितना प्रभावी अंकुश लग पाता है। नियमित निगरानी और लगातार कार्रवाई से ही नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।