आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश में प्रथम,सरकारी संस्थानों में जिला महिला चिकित्सालय अव्वल नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना समेत कई संस्थान सम्मानित
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का जनपद स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन अध्यक्षता की।निजी चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सरकारी संस्थानों में जिला महिला चिकित्सालय अव्वल रहा।नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना समेत कई संस्थानों और चिकित्सकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।निजी संस्थानों में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के साथ आशीर्वाद नर्सिंग होम के डा० हेमंत कुमार,आनंद हॉस्पिटल के डा० करण मारवाह और विजयश्री हॉस्पिटल के डा० विकास पंवार सम्मानित हुए।सरकारी संस्थानों में जिला महिला चिकित्सालय की ओर से चिकित्सा अधीक्षिका डा० मुरली भास्कर तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना की ओर से डा० सोनू कश्यप ने सम्मान प्राप्त किया।इसके अलावा जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसोली के डा० विपुल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किथोड़ा के लिए जानसठ के चिकित्सा अधीक्षक डा० अर्जुन सिंह तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी के डा० वालिया उस्मानी को भी सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन संदेश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और मरीजों के स्वास्थ्य अभिलेखों का डिजिटलीकरण करने पर जोर दिया। सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा० लोकेश गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुनील तेवतिया ने मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण बताया।लखनऊ से आए एबीडीएम के डिप्टी डायरेक्टर डा० शशांक बसी ने पीपीटी के माध्यम से योजना की जानकारी दी।सम्मेलन में आईएमए मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष डा०पंकज सिंह,सचिव डा० रवि नंदन त्यागी,वरिष्ठ फिजिशियन डा० पंकज जैन, नानकी हॉस्पिटल के डा० रविंद्र पाल और डा० यश अग्रवाल,आयुष्मान भारत योजना के जिला प्रबंधक डा० आकाश त्यागी तथा डीजीएम शौजब जैदी सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा० विपिन कुमार ने आभार जताया।संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा० गीतांजलि वर्मा ने किया।