दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, तस्लीम उद्दीन के नेतृत्व में प्रयागराज से रवाना हुए कार्यकर्ता
प्रयागराज। कथित श्वोट चोरीश् और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए प्रयागराज से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तस्लीम उद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया। पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार अंशुमन, मोहम्मद असलम, इरशाद उल्ला, अब्दुल कलाम आजाद, रजनीश पांडेय, दिवाकर भारती, राकेश कुमार, विष्णु पांडेय, तंजीम उद्दीन, मुस्तकीम कुरैशी, वैभव पांडेय और विक्रम पटेल सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। महारैली के माध्यम से चुनावी व्यवस्था से जुड़े सवालों को उठाकर जनता के संवैधानिक अधिकारों की आवाज बुलंद की जाएगी।