टीजीटी के 17,735 पदों के लिए आनलाइन आवेदन आज से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति 23 नवंबर तक जमा होगा शुल्क, 23 व 24 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) के रिक्त 17,735 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन (विज्ञापन संख्या- 07ध्2026) आज जारी कर दिया है। चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया है कि विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुगमता एवं प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत श्वन टाइम रजिस्ट्रेशनश् (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वह पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करें, उसके उपरांत ही प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक पद हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें।
चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापित पदों की शैक्षिक अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई व्यक्तिगत परामर्श नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ख्ेनेचपबपवने सपदा तमउवअमक, पर जाकर ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का भली-भांति अध्ययन करने के बाद निर्धारित तिथियों में अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार, विज्ञापन का प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को कर दिया गया है । ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026 से होगी। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसमें संशोधन 26 नवंबर 2026 तक किया जा सकता है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर 2026 को निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि
सभी अर्ह अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आयोग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं और सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।