शांति भंग की आशंका में एक गिरफ्तार, बीएनएसएस के तहत चालान
सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने कानून-शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालानी कार्रवाई की। एसएसपी के निर्देशन में चल रही चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम बालपुर निवासी दीपक कुमार पुत्र जगमाल सिंह को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।