शरद पूर्णिमा पर दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित,भंडारे में उमड़े भक्त
मुजफ्फरनगर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां शाकंभरी देवी सेवा संस्थान की अध्यक्ष राधा माताजी के नेतृत्व में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई।इस अवसर पर बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की जिला संयोजक नीरज गौतम मुख्य यजमान रहीं।भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना,यज्ञ और आरती की। ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।धार्मिक आयोजन के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।इसके बाद भक्तों ने भजन-कीर्तन कर मां दुर्गा का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में देवयानी शर्मा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।धार्मिक अनुष्ठान में पंडित गणेश गौड़ ने आचार्य की भूमिका निभाई।पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।