श्रृंग्वेरपुर महोत्सव में जलेंगे 2.51लाख दीप, अयोध्या-चित्रकूट की तर्ज पर जगमग होगा धाम
श्रृंगवेरपुर धाम। भगवान श्रीराम व निषादराज गुह्य की मित्रता का साक्षी एवं पौराणिक तीर्थ श्रृंग्वेरपुर धाम को अब धार्मिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी है। जय श्रीराम सेवा समिति के निरंतर प्रयासों से इस वर्ष सातवें श्रृंग्वेरपुर महोत्सव को बेहद भव्य देने की तैयारी है। 6, 7 व 8 नवंबर को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में दो लाख 51 हजार दीप जलाकर समूचे धाम को रोशन किया जाएगा।
जय श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि सोमवार को सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में सातवें श्रृंग्वेरपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चित्रकूट और अयोध्या की तर्ज पर श्रृंग्वेरपुरधाम को भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए। इसी विजन के तहत उन्होंने इस वर्ष दीपोत्सव के दौरान दो लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का निर्देश दिया है। बैठक में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी समेत कई विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता, सुगम यातायात, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और घाटों की चाक-चैबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस बार यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रयागराज से श्रृंग्वेरपुर धाम तक सरकारी बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन विभाग को इसके लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करने को कहा गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा हो।
- इंसाइड स्टोरी-................
- महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य
श्रृंग्वेरपुर धाम। श्रृंगवेरपुर महोत्सव को भव्य स्वरूप मिलने के पीछे जय श्रीराम सेवा समिति श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के पदाधिकारियों का अथक प्रयास है। समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी एवं महामंत्री अरुण द्विवेदी लंबे समय से श्रृंग्वेरपुर को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत थे। सवा लाख की जगह 2.51 लाख दीपों के प्रज्ज्वलन की मंजूरी और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना उनके इन्हीं प्रयासों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में मौजूद समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री अरुण द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप केसरवानी, उपाध्यक्ष श्याम उपाध्याय, डॉ. वीके कश्यप ने इस निर्णय के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया है।