शिक्षक नेता ने पिता की तेरहवीं के बाद सपत्नीक किया मतदान
प्रयागराज। उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव के पिता स्व रामपाल यादव का निधन नौ अक्टूबर को सुल्तानपुर स्थित घर पर हो गया थी जिनकी तेरहवीं 22 अक्टूबर गुरूवार को थी। एकजुट के संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव अपनी धर्मपत्नी शिक्षिका श्रीमती नूतन यादव के साथ आज सुबह प्रयागराज पहुंचे। शिक्षक नेता डा हरि प्रकाश यादव ने एमएनएनआईटी के मतदान केन्द्र और शिक्षिका श्रीमती नूतन यादव ने सेण्ट एंथोनी इण्टर कालेज में मतदान किया। शिक्षक नेता डा हरि प्रकाश यादव ने कहा कि स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।