संयुक्त प्रेस क्लब का फैसला: दिसंबर में इटावा प्रदर्शनी में होगा विशाल पत्रकार सम्मेलन
इटावा। जिला सूचना कार्यालय प्रेस क्लब सभागार में संयुक्त प्रेस क्लब की बैठक में निर्णय लिया गया कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इटावा प्रदर्शनी पंडाल में भव्य पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। बैठक में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए 'संघर्ष समिति' गठित करने और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आचार संहिता का पालन करने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष राजेंद्र भसीन ने कहा कि आजादी की रक्षा और समाज निर्माण में मीडिया की भूमिका अतुलनीय है। पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, जुनून और राष्ट्र सेवा है। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र भसीन ने की, संचालन महामंत्री सुधीर मिश्र ने किया। संरक्षक सविका धर्मलाल चतुर्वेदी, गणेश ज्ञानार्थी, उपाध्यक्ष संजय सिंह चौहान, मसूद तैमूरी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अन्नू चौरसिया सहित तीन दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।