सड़क दुर्घटना में स्टेडियम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण चाहर की मौत,पुलिस विभाग में छाया शोक राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी,एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।जानसठ थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क दुर्घटना में स्टेडियम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण चाहर की मौत हो गई।वह शासकीय कार्य से जानसठ गए थे और वहां से सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अपनी चौकी लौट रहे थे।हादसे में गंभीर रूप से घायल अरुण चाहर को सीएचसी जानसठ ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है।पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
**पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी**
रविवार को पुलिस लाइन में दिवंगत उपनिरीक्षक अरुण चाहर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय सहित एसपी सिटी अमृत जैन,एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक,एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।अंतिम सलामी के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।
**परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा** एसपी सिटी अमृत जैन ने कहा कि उपनिरीक्षक
अरुण चाहर के असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने एक साथी खो दिया।उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि परिजनों को नियमानुसार मिलने वाले सेवा संबंधी लाभ और पुलिस वेतन पैकेज के तहत अनुमन्य सुविधाएं दिलाने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
जानसठ थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क दुर्घटना में स्टेडियम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण चाहर की मौत हो गई।वह शासकीय कार्य से जानसठ गए थे और वहां से सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अपनी चौकी लौट रहे थे।हादसे में गंभीर रूप से घायल अरुण चाहर को सीएचसी जानसठ ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है।पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
**पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी**
**पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी**