सेंट जोसेफ कॉलेज में धूमधाम से मना हिंदी दिवस समारोह ‘रजनीगंधा’ महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुई चर्चा, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
प्रयागराज, 24 अक्टूबर। सेंट जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज की हिंदी समिति की ओर से शनिवार को कॉलेज के होगेन हॉल में वार्षिक हिंदी दिवस समारोह ‘रजनीगंधा’ धूमधाम से आयोजित किया गया। इस वर्ष का कार्यक्रम छायावाद की प्रमुख कवयित्री महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीएमपी कॉलेज के हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर सरोज सिंह रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर सरोज सिंह, कॉलेज के प्राचार्य फादर वाल्टर डी. सिल्वा, कॉलेज संयोजक ज्योति दुबे, हिंदी समिति के सभापति डॉ. मनोज कुमार सिंह, हिंदी अध्यापक डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी और हिंदी समिति के अध्यक्ष रूद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कॉलेज क्वायर ने सौभाग्य नायक के निर्देशन में महाकवि निराला की रचना ‘वर दे, वीणावादिनी वर दे’ प्रस्तुत कर मां सरस्वती का वंदन किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कॉलेज क्वायर ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया।