स्नातक निर्वाचन में पडे 41.40 फीसदी मतदान फर्जी मतदान को लेकर बूथों पर धक्का - मुक्की, हंगामा
प्रयागराज। यूपी में आज विधान परिषद की 11 शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया देर शाम को पूरी हो गई है। वोटिंग के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया है। इलाहाबाद - झांसी स्नातक सीट पर भी 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया है। इस दौरान 41.40 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के अशोक कुमार राठौर और समाजवादी पार्टी के डॉ मानसिंह यादव के बीच है लेकिन वोटिंग कम होने से दोनों ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मतदान के दौरान कुछ मतदान केन्द्रो पर फर्जी मतदान और धक्का मुक्की की बात सामने आई है लेकिन अफसरों ने दोनों पक्षों का समझा - बुझाकर मामले को शांत कर दिया।
इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शाम चार बजे तक वोट डाले गए हैं। हालांकि प्रयागराज में वोटिंग की रफ्तार सुबह से बेहद धीमी रही। सुबह 10रू00 बजे तक 2.85 दोपहर 12रू00 बजे तक 9.54 फीसदी और दोपहर 2रू00 बजे तक 19.86 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। शाम 4रू00 बजे तक लगभग 30 फीसदी लोगों के मतदान की उम्मीद है। हालांकि फाइनल आंकड़ा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाएगा।
मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियों को सील किया गया। सील की गई मत पत्तियां को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम के लिए रवाना कर दिया गया है।
मतदान के बाद वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को झांसी में होगी। जिसके बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान शुक्रवार को सकुशल ढंग से सम्पन्न हुआ। कमिश्नर डा लोकेश एम, पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत ज्वाला देवी इण्टर कालेज-सिविल लाइन, किदवई मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कालेज, हिम्मतगंज, लाला मनमोहनदास इण्टर कालेज, झूंसी सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वहां पर चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। डीएम ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए प्रयागराज में 152 बूथ बनाये गये थे। डीएम ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्टेटों को भी निरंतर भ्रमणशील रहकर मतदान कार्य को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश देते रहे। कमिश्नर डा लोकेश एम ने भी कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।