स्नातक एमएलसी चुनाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पत्नी संग किया मतदान
मिर्जापुर। स्नातक एमएलसी चुनाव के तहत जमालपुर ब्लॉक में मतदान हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल और पीसीसी सदस्य व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चुनार सीमा देवी ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद डॉ. शिवकुमार पटेल ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है, लेकिन मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और नेताओं को आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। यही स्वस्थ राजनीति की विचारधारा है।