स्नातक चुनाव में मतदान भाजपा दिग्गजों की पल पल पर रही नजर
प्रयागराज। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव के तहत मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ। संगठनाक दृष्टि से भाजपा प्रयागराज महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों (शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी) के सभी 15 मंडलों में मतदान हुआ। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता आशीष गुप्ता, एमएलसी अनूप गुप्ता, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, व स्नातक चुनाव के जिला संयोजक डॉ शैलेश पांडेय लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। पोलिंग बूथ प्रभारियों से लगातार अपडेट लिया जा रहा था। विजय श्रीवास्तव, आनंद सोनकर, चंद्रा अहलुवालिया, रीता सिंह, प्रिया कैथवास, मनोज श्रीवास्तव, कौशिकी सिंह, गणेश वर्मा, अजय श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी, प्रमोद मोदी, राजू राय, अनुज कुशवाहा , पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, आदि विभिन्न पोलिंग बूथों पर सक्रिय रहे।