राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई डीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ; मेडिकल कॉलेज में मरीजों के बीच फल वितरित कर जाना स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल
कुशीनगर -: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता का अद्वितीय उदाहरण है। स्वतंत्रता के पश्चात देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। उनके आदर्श एवं विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से उनके उपचार, दवाओं एवं अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से चिकित्सा व्यवस्था एवं इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा होने के संबंध में भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक दवाओं एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों तथा विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में जिन चिकित्सा सुविधाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता नहीं है अथवा जिनमें कोई कमी है, उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि आमजन को सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चन्द्र प्रकाश, प्राचार्य मेडिकल कालेज सहित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।