प्रयागराज के तीन क्रिकेट सितारों ने रचा इतिहास, प्रितेश स्टेट पैनल स्कोरर तो जुड़वां भाई बने अंपायर ’’यूपीसीए की राज्य स्तरीय परीक्षाओं में तीनों को मिली सफलता, संगमनगरी के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर’’
’प्रयागराज।’’ संगमनगरी के तीन युवा क्रिकेट प्रतिभाओं ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की राज्य स्तरीय परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। दारागंज निवासी प्रितेश सोनकर ने स्टेट पैनल स्कोरर बनकर उपलब्धि हासिल की, जबकि जुड़वां भाइयों कुशाग्र त्रिपाठी और यशाग्र त्रिपाठी ने एक साथ स्टेट पैनल अंपायर बनने का गौरव प्राप्त किया। तीनों की सफलता से प्रयागराज के क्रिकेट जगत में उत्साह है।
’’प्रितेश सोनकर बने स्टेट पैनल स्कोरर’’
दारागंज निवासी प्रदीप सोनकर एवं सीमा सोनकर के पुत्र प्रितेश सोनकर ने कानपुर में आयोजित यूपीसीए की राज्य स्तरीय स्कोरिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा में प्रदेश के 33 स्कोररों ने प्रतिभाग किया, जिनमें केवल पांच अभ्यर्थियों को सफलता मिली। प्रितेश इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के जिला पैनल स्कोरर भी हैं। उन्होंने बीसीसीआई स्कोरर अखिलेश त्रिपाठी से स्कोरिंग की बारीकियां सीखी हैं।
’’जुड़वां भाइयों कुशाग्र और यशाग्र ने एक साथ मारी बाजी’’
प्रयागराज के जुड़वां भाई कुशाग्र त्रिपाठी और यशाग्र त्रिपाठी ने यूपीसीए की राज्य स्तरीय अंपायरिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर स्टेट पैनल अंपायर बनने की उपलब्धि हासिल की। परीक्षा में प्रदेश के 97 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से केवल 14 सफल हुए। दोनों चैधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु हैं और कोच मोहम्मद आसिफ से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वे हाईकोर्ट के अधिवक्ता, बीसीसीआई स्कोरर एवं यूपीसीए स्टेट पैनल अंपायर अखिलेश त्रिपाठी और रंजना त्रिपाठी के पुत्र हैं। दोनों ने इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अनापत्ति प्रमाण पत्र पर गाजीपुर मंडल की ओर से परीक्षा में प्रतिभाग किया था।
’’सीमित सीटों वाली परीक्षा में मिली सफलता’’
यूपीसीए की अंपायरिंग परीक्षा पूर्व आईसीसी अंपायर अनिल चैधरी के निर्देशन में आयोजित हुई, जबकि स्कोरिंग परीक्षा बीसीसीआई एजुकेटर एवं अंपायर पी. जयपाल की देखरेख में संपन्न हुई। दोनों परीक्षाओं में सफलता का प्रतिशत सीमित रहा, जिससे तीनों युवाओं की उपलब्धि और महत्वपूर्ण हो गई है।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन, खेल पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने प्रितेश, कुशाग्र एवं यशाग्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।