नानौता में 200 किलो नकली रसगुल्ले नष्ट, कार सीज
सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस, सीसी टीम और खाद्य सुरक्षा टीम की संयुक्त चेकिंग में लगभग 200 किलोग्राम संदिग्ध मिष्ठान (सफेद रसगुल्ले) बरामद हुआ।
एसएसपी के निर्देशन में एसपी ग्रामीण और सीओ गंगोह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विकास चारण की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार और उमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिष्ठान का नमूना परीक्षण के लिए लिया और शेष 200 किलो रसगुल्ले को जनहित में गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। वहीं, वाहन संख्या यूपी 11 सीजे 9976 हुंडई वरना के कागजात मौके पर नहीं मिलने पर सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने धारा 207 एमवी एक्ट के तहत ई-चालान के माध्यम से कार सीज कर दी।