नकुड़: चोरी के वांछित आरोपी से 2200 रुपये बरामद
सहारनपुर। नकुड़ पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नकदी और औजार बरामद किया। 20 अक्टूबर 2026 को वादी लवी सैनी निवासी बिडवी ने तहरीर दी थी कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 1.50 लाख रुपये, सोने की अंगूठी और गुल्लक चोरी कर ली। मौके पर दो आरोपी कुलवीर और गौरव 4000 रुपये समेत पकड़े गए थे, अन्य भाग गए थे। थाना नकुड़ पर मुकदमा संख्या 543/26 धारा 331(4)/305ए/317(2) BNS दर्ज हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित शिवकुमार उर्फ शिवा उर्फ सिपला पुत्र बलजीत निवासी बिडवी को हाईवे अंडरपास के नीचे से पकड़ा। उसके कब्जे से 2200 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त लोहे का प्लास बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।