नई मंडी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, शातिर चोर घायल; साथी फरार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस की सोमवार को पचेंडा रोड स्थित प्लेटिनम रिसोर्ट के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल की पहचान नवाब हैदर निवासी न्याजूपुरा, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से चोरी का गैस सिलेंडर, 315 बोर तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की बाइक और चोरी के उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को बच्चन सिंह कॉलोनी में चोरी की शिकायत मिली थी। चेकिंग के दौरान सिलेंडर लेकर जा रहे दो युवकों को रोकने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नवाब घायल हुआ। उसका साथी आफताब फरार है।
आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात कबूली। बाइक देहरादून से चोरी की बताई गई। आरोपी पर मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में चोरी, आर्म्स और NDPS के 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।