मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से मुजफ्फरनगर में जल निकासी और विकास कार्यों के लिए 16.74 करोड़ रुपये मंजूर
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए शासन ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के तीन विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 16 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से स्वीकृत इन योजनाओं के तहत नालों का निर्माण, नालों को ढककर सड़क बनाने और सार्वजनिक स्थलों के विकास का कार्य कराया जाएगा।नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या को शासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया था।प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी बेहतर होने और जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।जानसठ रोड से कूकड़ा तक 10.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।जानसठ रोड से सहावली की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 500 मीटर लंबे नाले को ढका जाएगा। इसके अलावा जानसठ रोड से कूकड़ा की ओर पूर्व निर्मित आरसीसी नाले तक लगभग 500 मीटर अतिरिक्त नाले का निर्माण कर उसे जोड़ा जाएगा।इस तरह करीब एक किलोमीटर लंबी नाला व्यवस्था विकसित होगी।नाले को ढककर सड़क बनाने से आवागमन में भी सुविधा मिलेगी।जीसी पब्लिक स्कूल से गांधी नगर पुलिया तक बनेगा नाला।इस परियोजना पर 4.51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत करीब 800 मीटर लंबे आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे घनी आबादी वाले क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिलने में मदद मिलेगी।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर का सुनियोजित विकास, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।इन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया जाएगा,ताकि आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में शहर में सड़क,जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।एमडीए के माध्यम से स्वीकृत इन परियोजनाओं से शहर की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होने और प्रभावित क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।