कक्षा से खेल मैदान तक शिक्षिका पूनम का परचम, दो स्वर्ण पदकों से बढ़ाया विभाग का मान
प्रयागराज। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में प्रयागराज की शिक्षिका पूनम गुप्ता ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 5000 मीटर वॉक रेस और 80 मीटर हर्डल्स में गोल्ड मेडल हासिल किया। साथ ही 10,000 मीटर रेस में भी प्रतिभाग किया।
खास बात यह है कि स्वास्थ्य कारणों से 18 महीने तक खेल से दूर रहने के बाद उन्होंने वापसी की और वापसी के साथ ही दोहरी स्वर्णिम सफलता पाई। पूनम गुप्ता सैदाबाद ब्लॉक के बेसिक शिक्षा विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। बीएसए से अनुमति लेकर उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह पिछले दो वर्षों से ैळथ्प् की अंडर-17 और अंडर-19 बालिका क्रिकेट में चयनकर्ता और कोच-मैनेजर भी हैं। उनका अगला लक्ष्य जनवरी में होने वाले नेशनल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करना है।