जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान खरीद की बैठक संपन्न
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद को लेकर बैठक हुई।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने धान क्रय नीति के बारे में जानकारी दी। सभी केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य के अनुसार 28 फरवरी 2027 तक खरीद करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि ई-उपार्जन पोर्टल पर एनॉमली डिटेक्ट होते ही इसकी जानकारी संभागीय अधिकारी के डैशबोर्ड पर दिखेगी। 24 घंटे में जांच कर केंद्र संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। गंभीर शिकायत पर खरीद बंद कर नया केंद्र शुरू किया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि टोकन रजिस्टर के अनुसार केवल किसानों से ही खरीद हो, बिचौलियों से नहीं। 10 किमी से अधिक दूरी का धान न खरीदा जाए, अपरिहार्य स्थिति में अधिकतम 15 किमी तक छूट दी जा सकेगी। दूसरे जनपद का धान मिर्जापुर में नहीं खरीदा जाएगा। विचलन पर कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही धान को सुरक्षित, ढके हुए स्थान पर रखने के निर्देश दिए।