इकदिल पुलिस ने 48 घंटे में खोली चोरी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार
इकदिल, इटावा। थाना इकदिल पुलिस ने चोरी की एक घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, ड्रिल मशीन, पत्थर काटने की मशीन और ₹20,100 नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है। मामले में बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर को इकदिल क्षेत्र के चोरवरी रोड स्थित श्री गणेश छात्रावास में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना इकदिल में मुकदमा संख्या 244/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी क्रम में 28/29 अक्टूबर की रात मानिकपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटना से संबंधित तीन व्यक्ति ग्वालियर बाईपास रोड स्थित राधिका स्टेट गेट के पास चोरी के सामान के साथ मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ पुत्र जनवेद सिंह निवासी रानीपुर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी; नीरज पाण्डेय पुत्र रामकरन और मनोज तिवारी पुत्र रामकरन, निवासी मुसावली, थाना इकदिल, जनपद इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सौरभ और नीरज के विरुद्ध पूर्व में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मनोज तिवारी के विरुद्ध इस मामले में मुकदमा दर्ज है।
यह सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, एक ड्रिल मशीन, एक पत्थर काटने की मशीन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक पीठू बैग, गर्म बनियान, सेंडो बनियान, अंडरवियर, गमछा, चश्मा और ₹20,100 नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबिता सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना इकदिल के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।