होटल में घुसकर फायरिंग करने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
इटावा। पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत होटल में घुसकर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले 25,000/- के इनामियां वांछिंत अभियुक्त को पुलिस द्वारा किया गया। गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह के नेतृत्व थाना सिविल लाइन द्वारा कार्यवाही की गयी थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत सिया देवी हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल में अभियुक्तगण द्वारा एकराय होकर वादी के साथ मारपीट करने, जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने एवं होटल का गेट क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में वादी दुर्गेश कुमार पुत्र लायक सिह निवासी ग्राम सराय दयानत, थाना सिविल लाइन, द्वारा थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी गयी । इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त आलोक कुमार पुत्र रमेशचन्द्र को सराय भूपत कटेखेड़ा रोड पर पानी की टंकी के पास गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 28 अक्टूबर को वह अपने साथियों के साथ आया था। इस दौरान अंकित यादव उर्फ एल एल की पूर्व रंजिश के चलते सभी लोग दुर्गेश कुमार के होटल पर पहुंचे तथा कार से दुर्गेश को टक्कर मारने का प्रयास किया गया तथा होटल के अंदर घुसकर फायरिंग की गयी थी। पुलिस प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्र , उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल विकास शुक्ला टीम द्वारा कार्यवाही की गई।