एसडीएम फूलपुर ने दो बीएलओ के मानदेय, एक पदाभिहीत के भुगतान पर रोक लगाया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण
प्रयागराज। फूलपुर एसडीएम हीरालाल सैनी ने आज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद प्रयागराज की तहसील फूलपुर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर कैंप का आयोजन किया। एसडीएम फूलपुर ने नौ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराह्न 03रू40 बजे प्राथमिक विद्यालय कसेरुआ कला स्थित बूथ संख्या 200 एवं 201 पर बीएलओ श्रीमती रेखा देवी एवं श्रीमती रीता देवी (आंगनबाड़ी कार्यकत्री) तथा पदाभिहित अधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक, अनुपस्थित पाए गए। मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला बंद पाया गया। इस पर संबंधित कार्मिकों के वेतन एवं मानदेय पर रोक लगाए जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अन्य निरीक्षण किए गए मतदान केंद्रों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित कार्य संतोषजनक पाए गए।
अभियान की प्रभावी निगरानी एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु सभी 07 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (।म्त्व्) को लगातार क्षेत्र भ्रमणशील रहकर मतदान केंद्रों पर कैंप की स्थिति एवं कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।