डीएम ने जल निगम, सिंचाई और नलकूप विभाग के कार्यों की समीक्षा की, 3 दिन में सड़क मरम्मत के निर्देश
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जल निगम, सिंचाई और नलकूप विभाग के कार्यों की समीक्षा की। जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, गृह संयोजन और सड़क मरम्मत कार्यों में धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता जल निगम और फर्म जे.एम.सी. व बाबा जी.ए. इन्फ्रा को तेजी लाने के निर्देश दिए। अगस्त 2026 तक पूर्ण परियोजनाओं को हैंडओवर करने और 3 दिन में शेष सड़कों की मरम्मत पूरी करने को कहा। भूमि विवाद से रुकी 2 परियोजनाओं पर एसडीएम सिराथू से समन्वय कर निस्तारण के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई नियमानुसार कराने और सीडीओ को बीडीओ के माध्यम से सत्यापन कराने को कहा। नलकूप विभाग को बंद नलकूपों को शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए।