चोरी की बाइक समेत शातिर चोर गिरफ्तार
सहारनपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया। एसएसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने संत नगर ढमोला नदी नाला पटरी से आरोपी आरिफ पुत्र असलम निवासी नूरबस्ती, मौजम कॉलोनी, महाराज मस्जिद को पकड़ा। उसके पास से चोरी की TVS रेडियन बाइक नंबर UP11CW1056 बरामद हुई। थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 238/2026 धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।