चकिया ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हुआ सीधा प्रसारण किसानों के खातों में पहुंची ₹2,000 की सम्मान राशि
चकिया, चन्दौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 24वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को चकिया विकासखंड सभागार में किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री शेषनाथ पांडेय उपस्थित रहे। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), कृषि विकास अधिकारी अजीत कुमार, उमाकांत मौर्या, सारिका मिश्रा, सतीश मौर्या तथा कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। लाइव प्रसारण के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं किस्त हस्तांतरण की जानकारी दी गई। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों के बैंक खातों में केंद्र सरकार की ओर से ₹2,000 की किस्त सीधे हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर किसानों ने योजना को कृषि क्षेत्र और किसान परिवारों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में किसान वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, पारसनाथ, रूपेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, कमलेश कुमार, रोहित मेहता, वंशलोचन मौर्य, काजू, अमन मौर्या, आनंद एवं देवा सरकार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। किसानों की व्यापक उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाया।