बारिश से धान, तिल, ज्वार और बाजरा की फसल को भारी नुकसान, भाकियू ने मांगा मुआवजा
असोथर फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह चैहान के नेतृत्व में किसानों की टीम ने जरौली, सरकंडी और मनावां गांवों का दौरा कर बारिश से प्रभावित धान, तिल, ज्वार और बाजरा की फसलों के नुकसान का जायजा लिया। भाकियू पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने के लिए जिला प्रशासन से जल्द वार्ता की जाएगी।
इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने, सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और खाद की दुकानों व समितियों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही मंडियों में किसानों के धान की शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर युवा अध्यक्ष अजय सिंह, अंकित सिंह चैहान, जसवंत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय सिंह, हरिओम सिंह, प्रमोद सिंह, गुड्डू अग्निहोत्री, सत्यम सिंह, उमेश सिंह परमार, विकास सिंह, दीपेश सिंह भदौरिया, राजन सिंह, बच्चा सिंह, मेवालाल साहू, राहुल सिंह, बोनी सिंह, डीएम सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।