बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किए गए विद्यार्थी
फतेहपुर। ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान के तत्वावधान में ग्राम सरकी स्थित श्री भजनानंद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विवाह मुक्त अभियान एवं मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल अधिकारों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि बाल विवाह दंडनीय अपराध है। इससे बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह कराने या उसमें सहयोग करने पर दो वर्ष तक की कैद और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। समिति के सदस्य रामकृष्ण पांडेय ने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। चाइल्ड लाइन प्रभारी नीरू पाठक ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और एंबुलेंस सेवा 108 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक ज्योति कौशिक, उपनिरीक्षक हरि नारायण शुक्ला, विद्यालय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार, प्रधानाचार्या छाया यादव सहित संस्थान के सदस्य और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। संचालन जिला समन्वयक पुष्पेंद्र कुमार ने किया।