भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
देवीगंज कौशाम्बी । नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के दारानगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत से पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी भक्ति रस में डूबे हुए सर पर पवित्र कलश लेकर नगर भ्रमण पर निकले।
कलश यात्रा के दौरान दारानगर कस्बे में हरे राम-हरे कृष्ण और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि में डूबे श्रद्धालु पूरे नगर में भ्रमण के बाद भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से कलश की स्थापना की। कलश यात्रा के दौरान गलियों और मार्गों पर पुष्पवर्षा हुई, महिलाओं ने मंगल गीत गाए और श्रद्धालुओं ने कलश को सिर पर रखकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। इस दौरान त्रियुगी नारायण मिश्रा, अतुल मिश्रा , रावेंद्र मिश्र , प्रभाकर शुक्ला, दीरगंज मौर्य , अजय शुक्ला , मानवेंद्र मिश्रा , शशिकांत पांडेय , शिवम मिश्रा , गिरजेश मिश्र, रंजन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।