बहुउद्देशीय सेवा शिविरों में उमड़ी लाभार्थियों की भीड़
फतेहपुर। सेवा सेतु अभियान के तहत गुरुवार को हसवा, भिटौरा, धाता, देवमई, असोथर और मलवा विकासखंडों में बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं, सेवाओं और पात्रता की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन लिए।
देवमई में 664, मलवा में 623, असोथर में 557, हसवा में 1110, भिटौरा में 515 और धाता में 803 लाभार्थियों ने शिविर में सहभागिता की। इस तरह छह विकासखंडों में कुल 4272 लोगों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली। शिविरों में विशेष रूप से आवास, शौचालय और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लेकर लोगों की अधिक सहभागिता रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। संबंधित खंड विकास अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की देखरेख में शिविरों का आयोजन किया गया।