बहुजन नायक मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी का बहुजन लोगों से अपील डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के भब्य जयंती समारोह में बोल रहे थे
खीरी। उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में 24 अक्टूबर 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम सभागार, आशियाना में महात्मा ज्योतिबा राव फुले फाउंडेशन के तत्वावधान में भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी तथा जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके समर्पण, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर लोगों को विस्तार से बताया। उन्होंने डॉ. कलाम जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ में युवाओं को यह भी बताएं कि भारत कुछ लोग आरक्षण समाप्त करने कि बात करते है, मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि पहले भर्ती बोर्ड में हमारे आदमी भी रखे जाये फिर कुछ वर्षो बाद आरक्षण समाप्त कर देना।
वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जी ने भी अपने संबोधन में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, सादगी, संघर्ष और युवाओं के प्रति उनके विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का लोगों से आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहे। आयोजन के दौरान प्रयागराज जिले के यमुनापार जिलाध्यक्ष सतीश कुशवाहा के अगुआई में जगत सिंह, विजय सिंह, अनुज कुमार,डॉ, अमरनाथ, अशोक कुमार, बृजेश कुशवाहा, डॉ संतोष यादव, हरेराम चौहान,जगजीवन,रघुनाथ गुप्ता सेमत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे .
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में 24 अक्टूबर 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम सभागार, आशियाना में महात्मा ज्योतिबा राव फुले फाउंडेशन के तत्वावधान में भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।