अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध पेंशनरों का हुआ सम्मान
फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पेंशनर कक्ष में वृद्ध पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्त ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह भदौरिया और वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार पाण्डेय ने वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान वृद्धजनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया और उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा हुई। पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्त ने बुजुर्गों को आशीर्वाद देते हुए दीर्घायु की कामना की। समारोह में रामराज वर्मा, सुभाष मौर्या, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, राकेश अग्निहोत्री, महेश अग्निहोत्री, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, रामविशाल पटेल, शैलेश श्रीवास्तव, समीम अहमद, राजेंद्र नारायण सहित कई पेंशनर मौजूद रहे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव और महामंत्री ईं. मोतीलाल पाल ने आभार जताया।