अंतर्महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की टीम बनी चैंपियन,तीनों मुकाबले जीतकर रचा इतिहास
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।श्रीराम कॉलेज की महिला हैंडबॉल टीम ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की अंतर्महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।टीम ने अपने तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवबंद में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। श्रीराम कॉलेज की टीम ने पहले मुकाबले में एमएस कॉलेज सहारनपुर को 15-0 से हराया।इसके बाद एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर को 17-0 से पराजित किया। अंतिम एवं निर्णायक मुकाबले में टीम ने गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज कांधला को 11-4 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।प्रतियोगिता में कांधला की टीम उपविजेता रही, जबकि एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर ने तीसरा स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डा० एससी कुलश्रेष्ठ ने विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है।कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल और उपप्राचार्य डा० सौरभ मित्तल ने भी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर तालमेल और खेल कौशल का परिचय दिया।इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डा० मौहम्मद आरिफ, डा० अब्दुल अजीज खान,संदीप देशवाल,अमरदीप,तरुण और प्रशांत सहित अन्य प्रवक्ताओं ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।