37वें राष्ट्रीय रामायण मेला की सफलता के लिए 26 को होगा गंगा पूजन - स्वामी चिदानंद सरस्वती होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, साथ ही क्षेत्री गणमान्य लोगों की होगी उपस्थिति।
श्रृंगवेरपुर धाम। भगवान श्रीराम की कर्मभूमि एवं पौराणिक स्थल श्रृंगवेरपुर धाम में 37वें राष्ट्रीय रामायण मेले के सकुशल आयोजन के लिए 26 अक्टूबर को गंगा पूजन होगा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पीठाधीश्वर स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही क्षेत्रीय गणमान्य एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में आयोजन संपन्न होगा।
श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि एवं निषादराज की नगरी श्रृंगवेरपुर धाम में वर्ष 1990 से राष्ट्रीय एकता, अखंडता व विश्व शांति को समर्पित राष्ट्रीय रामायण मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला आयोजन समिति के महामंत्री उमेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि यह 37वां पंच दिवसीय मेला 20 नवंबर देवोत्थान एकादशी से शुरू होकर 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। मेले के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ 26 अक्टूबर सोमवार को दोपहर तीन बजे स्वामी चिदानंद सरस्वती जी श्रीराम घाट पर गंगा पूजन करेंगे। पांच दिवसीय रामायण मेले में श्रीराम कथा, रामलीला, रासलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक संगोष्ठियां एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी। गंगा पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य समेत संत-महात्माओं का जमावड़ा होगा। कार्यक्रम की सफलता को परमार्थ निकेतन प्रयागराज के डॉ. पुष्पेंद्र, मेला आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सियाराम सरोज, संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार केसरवानी, विनय कुमार अग्रवाल, कृष्णचंद्र पांडेय, अधिवक्ता बलराम सिंह ने आम जनमानस से भारी संख्या में पहुंचकर स्वामी जी का अभिनंदन करने की अपील की है।