300 लीटर दूध और पांच किलो मिठाई नष्ट, 30 किलो तेल सीज
फतेहपुर। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में छापेमारी कर दूध, मिठाई और सरसों के तेल के आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान 300 लीटर दूषित दूध और पांच किलो मिठाई नष्ट कराई गई, जबकि 30 किलो सरसों का तेल सीज किया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान किशनपुर क्षेत्र के सिरौली स्थित डेयरी में दूध को फटने से बचाने के लिए हाइड्रोजन परॉक्साइड मिलाए जाने की बात सामने आई। यहां से नमूना लेने के बाद शेष 300 लीटर दूध नष्ट कराया गया। विजयीपुर के शाहपुर में दूध के दो नमूने लेने के साथ पांच किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई गई। इसके अलावा खागा में पेड़ा और सरसों के तेल, तांबेश्वर के पास मिश्रित दूध, अल्लीपुर में छेना मिठाई तथा राधानगर में बर्फी का नमूना लिया गया। खागा में सरसों के तेल के प्रतिष्ठान से नमूना लेने के बाद 30 किलो तेल सीज किया गया। विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित सहित अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।